Raghav Juyal: हैरान करने आए ‘विक्रम मालिक’; जन्मदिन पर फिल्म ‘द पैराडाइज’ से राघव जुयाल का नया पोस्टर जारी

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Raghav Juyal Birthday: अभिनेता राघव जुयाल आज 10 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आगामी फिल्म ‘द पैराडाइज’ से उनके किरदार का नया पोस्टर सामने आया है।
Raghav Juyal New Poster from Movie The Paradise Out On His Birthday actor playing Vikram Malik in Film

फिल्म ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल अहम भूमिका में नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम विक्रम मालिक है। इस फिल्म में अभिनेता का नेगेटिव रोल है। आज राघव के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ शुभकामनाएं दी हैं।

हैरान कर देगा राघव का अंदाज
राघव जुयाल ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसी के साथ ‘द पैराडाइज’ से राघव के किरदार की झलक दिखाई है। सामने आए पोस्टर में राघव जुयाल मुंह में सिगरेट दबाए धुआं के छल्ले बना रहे हैं। काला चश्मा लगा रखा है और तीखे तेवर के साथ देख रहे हैं। उनका यह लुक किसी खूंखार डॉन जैसा है।

मेकर्स ने दी विक्रम मालिक को बधाई
पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘हमारे ‘विक्रम मालिक’ और बेहद प्रतिभाशाली एक्टर राघव जुयाल को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वह आपसे फिल्म ‘द पैराडाइज’ में मिलेंगे और अपनी परफॉर्मेंस से आपको हैरान कर देंगे। वाकई राघव फिल्म में हैरान कर सकते हैं, इसका अंदाजा उनका लुक देखकर लगाया जा सकता है।
किरदार के लिए किया ट्रांसफॉर्मेशन
‘किल’ और ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव जुयाल पहले ही अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब वे तेलुगु फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे। इसके लिए उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन किया है और अपने लुक पर काफी काम किया है। बता दें कि ‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। इसमें लीड रोल में अभिनेता नानी नजर आएंगे। इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। 

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई