Haryana: पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, गृह कलेश के चलते की हत्या

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

मृतका की शिनाख्त भारत नगर निवासी शिल्पी (35) के रूप में हुई है। वह अपने पति विपिन के साथ यहां एक किराए के मकान में रहती थी। शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
Husband strangles wife to death in Panipat following domestic discord
पानीपत के काबड़ी रोड स्थित भारत नगर में शुक्रवार को घरेलू कलह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद आरोपी ने कपड़े से पत्नी का गला घोंट दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मामूली कहासुनी को लेकर बढ़ा विवाद

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतका की शिनाख्त भारत नगर निवासी शिल्पी (35) के रूप में हुई है। वह अपने पति विपिन के साथ यहां एक किराए के मकान में रहती थी। शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि विपिन ने गुस्से में आकर शिल्पी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने जन सेवा दल की मदद से शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। प्रथम दृष्टया मामला गला घोंटकर हत्या का ही लग रहा है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई