Haryana: गुरुग्राम एनकाउंटर में मारे गए रोहतक के तीन युवक, एक पर था फायरिंग का केस; मृतकों में दो छात्र शामिल

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

ग्रामीणों का कहना है कि नितिन का क्राइम रिकार्ड बताया जा रहा है लेकिन आर्यन व अंकित अभी पढ़ाई कर रहे थे। वे कैसे गुरुग्राम पहुंच गए। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार के लोग शव लेने गुरुग्राम गए हुए हैं।
Haryana:गुरुग्राम एनकाउंटर में मारे गए रोहतक के तीन युवक, एक पर था फायरिंग  का केस; मृतकों में दो छात्र शामिल - Three Youths From Rohtak Killed In Gurugram  Encounter One ...

गुरुग्राम के सुशांत लोक में वीरवार देर रात पुलिस की ओर से किए गए एनकाउंटर में मारे गए तीन युवक जिले के गांव भालौठ के रहने वाले हैं। नितिन (22) जेल में रह चुका है। आर्यन (17) व अंकित (18) अभी पढ़ाई कर रहे थे। ग्रामीण हैरान है कि आखिर वे कैसे गुरुग्राम पहुंच गए। परिजन तीनों के शव लेने सरपंच कुलदीप के साथ गुरुग्राम गए हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस पर फायरिंग के मामले में नितिन जेल में रह चुका है। वह बाइक मिस्त्री के तौर पर काम करता था। उसके पिता संजय ट्रांसपोर्टर के तौर पर काम करते हैं। आर्यन 12वीं का छात्र था और किलोई गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता प्रदीप का फाइनेंस का काम है।मां कमलेश ही परिवार संभाल रही हैं।

गांव में सन्नाटा, आर्यन व अंकित की मौत से स्तब्ध 
ग्रामीणों का कहना है कि नितिन का क्राइम रिकार्ड बताया जा रहा है लेकिन आर्यन व अंकित अभी पढ़ाई कर रहे थे। वे कैसे गुरुग्राम पहुंच गए। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार के लोग शव लेने गुरुग्राम गए हुए हैं। 

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई