निजी स्कूल के जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

सुबह करीब नौ बजे स्कूल परिसर में स्थित जनरेटर रूम से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते वहां आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे स्टाफ और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने बिना देर किए सुरक्षा व्यवस्था लागू करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया।

Fire breaks out in Ludhiana private school generator room children sent home safely

लुधियाना के दुगरी फेज-1 स्थित निजी स्कूल में बुधवार सुबह जनरेटर रूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय स्कूल में पढ़ाई चल रही थी।

जनरेटर रूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्कूल प्रबंधन ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और एहतियात के तौर पर स्कूल की छुट्टी कर सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया। समय पर उठाए गए कदमों के कारण बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे स्कूल परिसर में स्थित जनरेटर रूम से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते वहां आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे स्टाफ और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने बिना देर किए सुरक्षा व्यवस्था लागू करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। साथ ही तुरंत खुद भी आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे आग स्कूल के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही आत्मनगर क्षेत्र के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली और राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी विद्यार्थी, शिक्षक या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। सिद्धू ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। मामले की पूरी जांच कराई जाएगी
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई