भिवानी में आपसी रंजिश में युवक पर फायरिंग: पीठ से छूकर निकली, आरोपी पहले भी वारदात को दे चुका है अंजाम

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

पीड़ित मिंटू उर्फ लारा ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से करीब डेढ़ माह पहले आपसी विवाद हो गया था। आरोपी संजय पहले भी वारदात में शामिल रहा है ओर तोशाम पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
भिवानी में आपसी रंजिश में युवक पर फायरिंग:पीठ से छूकर निकली, फायरिंग करने  वाला आरोपी पहले भी वारदात में शामिल - Youth Shot At In Bhiwani Amid  Personal Enmity Bullet ...

भिवानी के गांव दांग कलां में सोमवार रात करीब 8 बजे आपसी रंजिश के चलते फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग गांव के ही एक युवक पर की गई। जिससे गोली उसकी पीठ को छूकर निकल गई। घायल दांगकलां निवासी मिंटू उर्फ लारा को जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में दाखिल कराया वहीं तोशाम पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया वहीं अस्पताल पहुंच घायल युवक के बयान दर्ज किए।

जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन दांगकलां निवासी मिंटू उर्फ लारा ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से करीब डेढ़ माह पहले आपसी विवाद हो गया था। इसी रंजिश में सोमवार रात करीब आठ  बजे गली में जाते समय पीछे से संजय नामक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसकी पीठ को छूकर निकल गई।

आरोपी संजय पहले भी वारदात में शामिल रहा है ओर तोशाम पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दोबारा वारदात के बाद भी संजय मौका से भाग गया। फिलहाल तोशाम पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर आर्म्ज एक्ट व हत्या प्रयास की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। 

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई