रेलवे ट्रैक के ओएचई पोल पर मिला CCTV कैमरा, एजेंसियां जांच में जुटीं; कई बार मिल चुकी धमकियां।

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पिछले कई महीनो से लगातार रेलवे ट्रैक, रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में रेलवे ट्रैक पर एक निजी कैमरा मिलने से सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है, क्योंकि विदेश और खासकर पाकिस्तान में बैठे आंतकवादी लगातार नजर बनाए हुए हैं कि किस वक्त किसी वारदात को अंजाम दिया जा सके।

CCTV camera found on Overhead Electric pole near railway track on Amritsar-Manawala railway section

अमृतसर-मानावाला रेलवे सेक्शन में रेलवे ट्रैक के पास ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) पोल पर संदिग्ध परिस्थितियों में सीसीटीवी कैमरा लगा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। आरपीएफ ने कैमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा से जुड़े कर्मचारी नियमित गश्त और निरीक्षण के दौरान अमृतसर-मानावाला रेलखंड में किलोमीटर संख्या 508/23 के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर ओएचई पोल पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कैमरा किसने और किस उद्देश्य से लगाया था। कैमरे को कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पड़ताल की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे कब और किन परिस्थितियों में लगाया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई