धमाकेदार होगा यह हफ्ता! OTT पर दस्तक देने वाली हैं ये फिल्में-सीरीज; झूम उठेंगे राम चरण और सनी देओल के फैंस

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

OTT Release This Week: इस हफ्ते राम चरण, सनी देओल और अक्षय खन्ना जैसे सितारों की फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। कुछ सीरीज भी दस्तक देंगी।
Peddi to ikka and pati patni aur woh do will release on OTT on this week

ओटीटी लवर्स के लिए आने वाला हफ्ता बहुत खास होने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी पर कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसी के साथ कई सीरीज भी दस्तक देने वाली हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होंगी?

Peddi to ikka and pati patni aur woh do will release on OTT on this week
पेद्दी
राम चरण और जान्हवी कपूर की अदाकारी से सजी साउथ की फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाया है। इसमें एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी दिखाई गई है जो कई खेल में माहिर है। वह अपने गांव का नाम रौशन करना चाहता है, मगर राजनीति उसके आड़े आती है। यह फिल्म 9 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।
Peddi to ikka and pati patni aur woh do will release on OTT on this week
पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अदाकारी वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को दर्शकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। आयुष्मान खुराना ने इसमें ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो शादीशुदा है। उसकी मुश्किलें तब बढ़ जाती हैं, जब वह दूसरी लड़कियों से मिलता है। यह 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Peddi to ikka and pati patni aur woh do will release on OTT on this week
इक्का 
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इक्का’ में सनी देओल, दीया मिर्जा और अक्षय खन्ना हैं। इसमें एक सम्मानित वकील को उस हत्या के आरोपी का बचाव करना पड़ता है, जिसे उन्होंने पहले दोषी ठहराया था। मजबूरी में इस केस को लेने के बाद, वे अपने पुराने दुश्मन को आजाद कराने के लिए हर नियम को तोड़ते हैं। यह फिल्म 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Peddi to ikka and pati patni aur woh do will release on OTT on this week
बाल्टी
स्पोर्ट्स ड्राम बाल्टी चार कबड्डी के खिलाड़ियों पर आधारित है। उन्हें एक गैंग परेशान करता है। यह फिल्म मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी। इसे हिंदी में भी डब किया गया है। इसे 10 जुलाई से सोनी लिव पर देखा जा सकता है। 
परिमाला एंड कंपनी
तमिल भाषा की फिल्म ‘परिमाला एंड कंपनी’ एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है। इसमें सस्पेंस, फैमिली ड्रामा और ह्यूमर है। इसे पंडिराज ने डायरेक्ट किया है। इसमें जयराम, संजना कृष्णमूर्ति और अनंथिका सनिलकुमार हैं। यह फिल्म 10 जुलाई से जी 5 पर स्ट्रीम होगी।
Peddi to ikka and pati patni aur woh do will release on OTT on this week
आई एम नॉट अफरेड
मिस्ट्री ड्रामा वेब सीरीज ‘आई एम नॉट अफरेड’ में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जिसे अपने घर के पास एक लड़का जमीन के नीचे बंद मिलता है। वह उस लड़के की मदद करता है। हालांकि उसका परिवार उसके खिलाफ रहता है। यह सीरीज 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Peddi to ikka and pati patni aur woh do will release on OTT on this week
ब्रदर एंड सिस्टर्स (नए एपिसोड)
‘ब्रदर्स एंड सिस्टर्स’ एक तमिल फैमिली ड्रामा वेब सीरीज है। यह कहानी एक सख्त पिता, एक समर्पित मां और उनके चार बड़े बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है। एक बड़ा राज पता चलने के बाद मां-बाप अपने परिवार की रक्षा के लिए एकजुट हो जाते हैं। यह 8 जुलाई से जियो हॉस्टार पर स्ट्रीम होगी।
priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई