जिम में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: 22 दिन बाद युवक की मौत, जिम मालिक और ट्रेनर फरार; गम में डूबा परिवार

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

शिवम के ट्रेनर ने लेग प्रेस एक्सरसाइज कराते समय मशीन में अचानक अधिक वजन लगा दिया। वजन उठाने के प्रयास में शिवम की कमर और रीढ़ में तेज दर्द उठा और वह वहीं गिर पड़ा।

Excessive weight on leg press proves fatal at gym Young man dies after 22 days in ludhiana

लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित गोपाल नगर चौक के एक जिम में 21 वर्षीय शिवम की जान चली गई। ट्रेनर पर लेग प्रेस मशीन पर क्षमता से अधिक वजन उठवाने के आरोप हैं। 22 दिन तक चले इलाज के बाद युवक की मौत हो गई।

घटना के बाद से जिम का मालिक और आरोपी ट्रेनर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। परिजनों के अनुसार, शिवम रोजाना की तरह जिम में वर्कआउट करने गया था। आरोप है कि ट्रेनर ने लेग प्रेस एक्सरसाइज कराते समय मशीन में अचानक अधिक वजन लगा दिया।
वजन उठाने के प्रयास में शिवम की कमर और रीढ़ में तेज दर्द उठा। वह मशीन पर गिर पड़ा और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में रीढ़ की हड्डी की नस दबने की बात सामने आई। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई ले जाया गया पर जान नहीं बच सकी।
युवक की मौत पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जिम के बाहर प्रदर्शन किया, जिसे गोपाल चौकी पुलिस ने शांत कराया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार जिम मालिक व आरोपी ट्रेनर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। परिजनों की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई