Fatehabad: शराब ठेके पर फायरिंग और गंडासे से हमला, 40 हजार की लूट; एक युवक की कलाई कटी

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है।
Fatehabad:शराब ठेके पर फायरिंग और गंडासे से हमला, 40 हजार की लूट; एक युवक  की कलाई कटी - Firing And Attack With Chopper At Liquor Shop In Fatehabad  Young Man Wrist Severed -क्षेत्र के गांव घासवा स्थित एक शराब ठेके पर गुरुवार देर रात तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग और गंडासे से हमला कर करीब 30 से 40 हजार रुपये लूट लिए। इस सनसनीखेज वारदात में ठेके पर मौजूद दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की दाहिने हाथ की कलाई गंडासे के वार से बुरी तरह कट गई।

पुलिस को दी शिकायत में गांव कुला निवासी मुकेश (पेंटर व लोहार) ने बताया कि वह 2 जुलाई की शाम अपने भाई रणजीत सिंह से मिलने घासवा स्थित शराब ठेके पर गया था। रात करीब 9 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। एक बदमाश के हाथ में देसी पिस्तौल, दूसरे के पास गंडासा और तीसरे के हाथ में तलवार थी।

बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए जबरन ठेके का दरवाजा खोला। अंदर घुसते ही पिस्तौल वाले युवक ने दो फायर किए। दूसरे बदमाश ने उसके भाई रणजीत सिंह पर गंडासे से लगातार 5-6 वार किए, जिससे उसके दाहिने हाथ की कलाई कट गई। बीच-बचाव में मुकेश को भी चोटें आईं। तीसरे बदमाश ने ठेके के गल्ले में रखे करीब 30-40 हजार रुपये निकाले और तीनों मौके से भाग निकले।
वारदात के बाद इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने दोनों घायल भाइयों को तुरंत नागरिक अस्पताल रतिया पहुंचाया। रणजीत सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। ठेके के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे। 

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई