Yamuanagar: झाड़ियों में मिला काम पर निकले व्यक्ति का शव, कान के पास चोट के निशान; मौत के कारणों की जांच शुरू

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

महेंद्र के कान के पास चोट के निशान थे और मुंह से झाग निकल रही थी। इसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Yamuanagar:झाड़ियों में मिला काम पर निकले व्यक्ति का शव, कान के पास चोट के  निशान; मौत के कारणों की जांच शुरू - Body Of Man Who Had Left For Work Found  In

छछरौली क्षेत्र के गांव मलिकपुर खादर में घर से काम पर निकले एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में व्यक्ति को सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के कान के पास चोट के निशान मिले हैं, जबकि मुंह से झाग भी निकल रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय महेंद्र निवासी गांव मलिकपुर खादर के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और अपने भाइयों के साथ रहता था। मृतक के भतीजे रोहित ने बताया कि महेंद्र गुरुवार सुबह रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के एक युवक ने फोन कर सूचना दी कि महेंद्र सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े हैं।

परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महेंद्र के कान के पास चोट के निशान थे और मुंह से झाग निकल रही थी। इसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
रोहित के अनुसार गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि महेंद्र को दोपहर करीब 12 बजे गांव के आसपास देखा गया था। इसके बाद वह कहां गए और उनके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
छछरौली थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई