ग्राम देदामई में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन सोमना की टीम बनी चैंपियन

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

पिछले 25 दिनों से ग्राम देदामई में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार की दोपहर दो बजे रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में सोमना की टीम ने अलीगढ़ की टीम को हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पण्डित विजय शर्मा (उर्फ बेंजू पण्डित) और विशिष्ट अतिथि के तौर पर ठाकुर कोमल सिंह तौमर उपस्थित रहे।


गुरूवार को मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि नेे विजेता और उपविजेता टीमों का उत्साहवर्धन किया और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विजेता सोमना टीम के कप्तान रोहित (उर्फ चेंटा) की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 21,000 रुपये नकद, एक एलईडी टीवी और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता अलीगढ़ टीम के कप्तान अभिषेक तोमर की टीम को 11,000 रुपये और सीरीज (ट्रॉफी) देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, श्मैन ऑफ द मैचश् और श्मैन ऑफ द टूर्नामेंटश् के साथ-साथ अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्उड़िया बाबा क्रिकेट कमेटीश् के सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। कमेटी के सदस्य विकास रावत, पंकज रावत, मोरध्वज पाठक, कैलाश रावत, दीपक तोमर और अर्जुन तोमर सहित अन्य सदस्यों ने पूरे 25 दिनों तक इस टूर्नामेंट का कुशल संचालन किया। समापन समारोह के दौरान ग्रामवासियों की भारी भीड़ मौजूद रही और दर्शकों ने दोनों टीमों के शानदार खेल का जमकर आनंद लिया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS