नामजदों ने युवक को लाठी डंडों से पीटकर किया घायल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव लहौर्रा में सड़क पर अवैध कब्जे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव लहौर्रा निवासी अमित पुत्र देवी सिंह का गांव के ही कुछ लोगों से काफी समय से सड़क पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। बताते हैं कि बुधवार की देर शाम इसी विवाद को लेकर नामजदों ने अमित को घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई लगा दी। जिससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। उधर जब परिजनों को घटना के बारे में पता चला तो परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की शिकायत पुलिस से की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर मौके से फारार हो गये। पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सासनी सीएचसी भिजवाया था। जहां हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS