UP: गला दबाकर प्रेमी का कत्ल, इसलिए फंदे से न लटका सकीं बहनें; दरवाजे के छेद से बेटी ने देखी मां-मौसी की करतूत

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

गाजियाबाद के लोनी में हुए जाकिर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की वारदात को अंजाम जाकिर की प्रेमिका ने अपनी बहन के साथ दिया था। इस पूरी वारदात को अंजाम देते हुए किरण की बेटी ने दरवाजे के छेद से देख लिया था।

Two sisters murder a lover in Ghaziabad Loni daughter witnessed her mother and aunt deed through hole in door

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की ट्रोनिका सिटी की पूजा कॉलोनी में 23 जून को हुए जाकिर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। वारदात को जाकिर की प्रेमिका किरण ने बहन कशिश के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी किरण की 14 वर्षीय बेटी ने दरवाजे में बने छेद से मां और मौसी की करतूत को देख लिया था। इसी से राज खुल गया। आरोपी बहनों ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास भी किया था, लेकिन कामयाब नहीं हुईं।

Two sisters murder a lover in Ghaziabad Loni daughter witnessed her mother and aunt deed through hole in door

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 23 जून को जाकिर का शव उसके घर में मिला था। 24 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

इसमें किरण घटना वाले दिन जाकिर के घर आती-जाती दिखाई दी। दरवाजे पर उसकी बेटी भी खड़ी नजर आई। पुलिस ने पहले किरण से पूछताछ की। वह बार-बार बयान बदलकर गुमराह करती रही। ऐसे में पुलिस ने उसकी बेटी से पूछताछ की तो उसने हकीकत बता दी। इसके बाद किरण से फिर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने भी सच बता दिया।

बेटी पर बुरी नजर रखने और पति के पास न भेजने से थी नाराज 
एसीपी के अनुसार, हत्या की योजना किरण ने बनाई थी। पूछताछ में उसने बताया कि जाकिर पिछले कुछ महीनों से उसे पति धर्मवीर के पास लौटने नहीं दे रहा था। आरोप है कि वह उसकी बेटी पर भी बुरी नजर रखने लगा था। इसी से तंग आकर उसने 15 दिन पहले बहन कशिश को बुलाकर हत्या की साजिश रची।

योजना के तहत घटना वाले दिन किरण ने बच्चों को कैब में बैठाकर घूमने भेजने का बहाना किया। उसने अपने सभी बच्चों को कैब में बैठा दिया और खुद जाकिर के घर के अंदर चली गई। वहां कशिश और जाकिर पहले से मौजूद थे। काफी देर तक मां और मौसी के नहीं लौटने पर किरण की बड़ी बेटी कार से उतरकर दरवाजे तक पहुंची।

उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे में दो छेद बने थे। उन्हीं छेदों से उसने अंदर झांककर देखा तो मां और मौसी मिलकर जाकिर की हत्या कर रही थीं। दोनों ने पहले डंडे से जाकिर के सिर पर वार किया। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद गमछे से उसका गला दबा दिया।

वजन ज्यादा था, फंदे पर नहीं लटका सकीं
पुलिस के अनुसार, किरण ने कबूला कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों ने मिलकर जाकिर के शव को फंदे पर लटकाने की कोशिश की थी, लेकिन उसका वजन ज्यादा था। इस वजह से शव को लटका नहीं सकीं। इसके बाद जाकिर के गमछे को उसी के गले में लपेटकर शोर मचा दिया कि उसने फंदा लगा लिया है। किरण ने खुद जाकिर के भाई को फोन कर आत्महत्या की सूचना दी थी।

10 वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग
जांच में सामने आया कि मूल रूप से रामपुर निवासी जाकिर विवाहित था। उसके छह बच्चे हैं। उसकी पत्नी रामपुर में रहती है। जाकिर ने किरण को अपने घर के पास ही किराये का मकान दिला रखा था। किरण का पति धर्मवीर नोएडा के दनकौर में मजदूरी करता हैं। किरण और जाकिर का प्रेम प्रसंग करीब 10 वर्ष से चल रहा था। किरण नवंबर 2025 से जाकिर के साथ रह रही थी।

जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
एसीपी ने बताया कि आरोपी की बेटी की गवाही, सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस केस में अहम सबूत हैं। सभी साक्ष्य एकत्र कर जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई