हत्या के आरोप लगाते हुए मृतक राहुल के बड़े भाई गौरव ने कहा कि उनकी तीन बहनें है और राहुल सबसे छोटा था। राहुल अविवाहिता था व दिहाड़ी मजदूरी करता था।

वाल्मीकि मंदिर के निकट पड़ोसी युवक के मकान में राहुल(25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मकान मालिक युवक ने ही मृतक के परिजनों को सूचना देकर भाग गया। मृतक की आंख पर चोट के निशान था और कान से भी खून निकल रहा था। मृतक के परिजनों ने राहुल के साथ रहने वाले युवकों पर ही हत्या करने के आरोप लगाए हैं। बराड़ा थाना प्रभारी राम करन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
मृतक के साथ रहने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयानों पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हत्या के आरोप लगाते हुए मृतक राहुल के बड़े भाई गौरव ने कहा कि उनकी तीन बहनें है और राहुल सबसे छोटा था। राहुल अविवाहिता था व दिहाड़ी मजदूरी करता था। 27 जून की रात करीब 9:30 बजे घर पर बिल्कुल ठीक स्थिति में था। मोहल्ले के ही कुछ युवक उसे अपने साथ ले गए थे। उसके बाद राहुल पूरी रात घर वापस नहीं लौटा।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.