ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी कई बार पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।

जींद जिले में उचाना के सेढ़ा माजरा गांव में शनिवार रात चोर पशुबाड़े से तीन पशुओं जिनमें दो भैंस और एक झोटा हैं, चोरी कर ले गए। सुबह जब पशु मालिक को पशु नहीं मिले तो उन्होंने गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें रात में तीन संदिग्ध व्यक्ति पशुओं को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति वाहन में मौजूद था।
पशुओं की कीमत छह लाख से ज्यादा
सेढ़ा माजरा निवासी पशु मालिक बलबीर ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे वह पशुओं को बाड़े में बांधकर घर चले गए थे। सुबह तीनों पशु गायब मिले। उन्होंने बताया कि चोरी हुए पशुओं की कीमत छह लाख रुपये से अधिक है। सीसीटीवी फुटेज में तीन व्यक्ति पशुओं को ले जाते और एक व्यक्ति वाहन में दिखाई दे रहा है।
वहींं, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी कई बार पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और चोरों का जल्द पता लगाने की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी। ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से भी मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.