क्लिनिक पर पेट्रोल बम हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शहजाद भट्टी के कहने पर दिया था वारदात को अंजाम

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

संदीप सिंह विदेश में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था, जो विदेशी नंबर के जरिए उससे बात करता था। पुलिस के अनुसार शहजाद ने आरोपी को पैसे का लालच देकर वारदात को अंजाम दिलाया। आरोपी को घटना से पहले पांच हजार रुपये भी दिए गए थे।

accused in Bathinda petrol bomb attack on clinic arrested

बठिंडा पुलिस ने क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में मुख्य आरोपी एवं कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय संदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी खुईयां सरवर, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीआईए स्टाफ और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आरोपी को बठिंडा से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 22 जून की रात शहर के एक क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने की वारदात के बाद उसकी तलाश की जा रही थी।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस का दावा है कि संदीप सिंह विदेश में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था, जो विदेशी नंबर के जरिए उससे बात करता था। पुलिस के अनुसार शहजाद ने आरोपी को पैसे का लालच देकर वारदात को अंजाम दिलाया। आरोपी को घटना से पहले पांच हजार रुपये भी दिए गए थे।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में इस मामले से जुड़े अन्य अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज, मलोट में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है और उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई