यूपी के शामली जिले में पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया बदमाश महताब उर्फ बेचैन बचपन से ही शातिर दिमाग का था। बचपन में उसका खौफनाक चेहरा उस समय सामने आया था जब उसने 10 साल की उम्र में 12 साल के किशोर की हत्या कर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उस पर करीब 47 मुकदमे दर्ज हैं।

दो किसान भाइयों से मोबाइल फोन और नकदी लूटकर भाग रहे बदमाशों से शामली की आदर्श मंडी और कांधला थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें कुख्यात मुकीम काला गैंग का हिस्ट्रीशीटर बदमाश महताब मारा गया, जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। महताब पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान आदर्श मंडी थाने के दरोगा दीपचंद हाथ में गोली लगने से घायल हुए।
मारे गए बदमाश के कब्जे से किसान से लूटा गया मोबाइल, नकदी व बाइक की चाबी के अलावा नौ एमएम पिस्टल, कार्बाइन, 13 कारतूस, आठ खोखे और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई।
कांधला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश महताब बेचैन को देर शाम कैराना की टीचर्स कॉलोनी स्थित पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब छह बजे उसका जनाजा आवास से रवाना हुआ। कब्रिस्तान में शव को सुपुर्दे खाक किया गया।
महताब का शामली और हरियाणा समेत कई राज्यों में था आतंक
मुठभेड़ में मारा गया महताब उर्फ बेचैन बचपन से ही शातिर दिमाग का था। बचपन में उसका खौफनाक चेहरा उस समय सामने आया था जब उसने 10 साल की उम्र में 12 साल के किशोर की हत्या कर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उस पर करीब 47 मुकदमे दर्ज हैं।
शामली की आदर्श मंडी क्षेत्र में हाईवे पर जलालाबाद कट पर दो किसान भाइयों से लूट करने के बाद बदमाश अपनी बिना नंबर की बाइक से भाग निकले। एक घंटे बाद ही पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश एक गोली लगने से ढेर हो गया। लूट की वारदात करने के बाद बदमाश बाइक से 12 किलोमीटर दूर कांधला क्षेत्र में खंदरावली पुलिया के पास नलकूप पर पहुंचे थे।
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए महताब ने 25 साल पहले कस्बा कैराना के मोहल्ला शेख बद्दा निवासी रहीसुद्दीन पहलवान के 12 वर्षीय बेटे आरिफ की जगनपुर रोड स्थित भगत की कोठी के पास नलकूप पर हत्या की थी।