बुद्ध के उपदेश हमें सुमार्ग पर चलना सिखाते हैं- गुड़िया बौद्ध

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी में अकबरपुर ऊतरा चैराहे, नानऊ रोड पर आयोजित सात दिवसीय बुद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का आज चैथा दिन रहा। यह कार्यक्रम 23 से तेईस जून शुरू हुए कार्रक्रम का अयोजन दोपहर बारह बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
शुक्रवार को कथा वाचिका गुडिया बौद्ध ने तथागत बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रवचन दिया। कथा वाचिका ने अपने प्रवचन में कहा कि बुद्ध के उपदेशों को जीवन में अपनाकर मनुष्य सुमार्ग पर चल सकता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक प्रिंस गौतम (अकबरपुर) और शिव जाटव (ऊतरा) ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजकों के अनुसार, 30 जून दिन मंगलवार को शाम चार बजे से एक विशाल भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कुबरजीलाल, रामदास, सियाराम, जयभीम, हरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अशोक कुमार, पूर्व प्रधान टेकचंदराव, छेदीलाल, रामकिशोर, सिंटू सिंघानिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पप्पू नेताजी ने किया,

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई