विदेशी धरती पर ए आर रहमान ने बजाया डंका, वॉशिंगटन में मिला यह सम्मान; सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

A R Rahman: ए आर रहमान की अवॉर्ड्स की लिस्ट में एक और अवॉर्ड जुड़ गया है। उन्हें यह अवॉर्ड अमेरिका के वॉशिंगटन में मिला है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

A R Rahman receives Academy of Achievement Award in Washington

ए आर रहमान अक्सर अपने संगीत से दर्शकों को हैरान करते हैं। उनके संगीत को देश ही ने विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि उन्हें ऑस्कर मिला है। म्यूजिक कंपोजर को अब एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें अमेरिका के वॉशिंगटन में एक समारोह में ‘अकादमी ऑफ अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।

एक्स पर दी जानकारी
म्यूजिक के उस्ताद रहमान ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर पीटर जैक्सन से मिले ‘गोल्डन प्लेट अवॉर्ड’ की तस्वीरें शेयर कीं। ए आर रहमान ने लिखा ‘आज शाम ‘अकादमी ऑफ अचीवमेंट अवॉर्ड’ पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’
क्या है ‘अकादमी ऑफ अचीवमेंट’?
‘अकादमी ऑफ अचीवमेंट’ वॉशिंगटन में स्थित एक नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जो कला, विज्ञान, बिजनेस और जनसेवा जैसे क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करती है।

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई