पुराने स्मार्ट मीटर बदले जा रहे हैं। नए मीटर पोस्टपेड ही होंगे। उनका बिल आएगा।बिल जारी होने के बाद भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। इसके बाद नियमानुसार सात दिन की अतिरिक्त अवधि दी जाएगी।

अलीगढ़ शहर में लगे पुराने स्मार्ट मीटरों को नए स्मार्ट मीटरों से बदलने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 40 हजार में से 21 हजार उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा चुके हैं। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि नए स्मार्ट मीटर पोस्टपेड प्रणाली पर आधारित होंगे।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से बिजली का बिल प्राप्त होगा। बिल जारी होने के बाद भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। इसके बाद नियमानुसार सात दिन की अतिरिक्त अवधि दी जाएगी। निर्धारित समय में भुगतान न होने पर विद्युत आपूर्ति विच्छेदित की जा सकती है। सासनीगेट, लाल डिग्गी, क्वार्सी और एलमपुर स्थित हेल्प डेस्क पर उपभोक्ता अपनी शिकायतों और समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।