सासनी में याद की इमाम हुसैन की शहादत निकला मातमी जुलूस

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कस्बा में इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी जुलूस निकाला गया। अकीदत और एहतराम के साथ निकाले गए इस जुलूस में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए।

 

इस दौरान लोगों ने इमाम हुसैन को याद करते हुए अपनी खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने हाथों में अलम-ए-पाक लेकर चल रहे थे। यह मातमी जुलूस सासनी बस स्टैंड से शुरू हुआ और कस्बे के तमाम रास्तों होते हुए निकला। आखिर में पंजाब बैंक, ठंडी सड़क और चावड़ वाले मोहल्ले से होते हुए कसाबान मोहल्ले में सफर-ए-अजा किया गया। जुलूस के अकीकतमंदों ने बताया कि 26 तारीख को एक विशाल और मुख्य मातमी जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS