सासनी में पेड़ से गिरकर आठ वर्षीय किशोर घायल उपचार को किया रेफर

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव नगला केहरिया में मंगलवार की देर शाम एक 8 वर्षीय किशोर पेड़ से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार नगला केहरिया निवासी श्याम का आठ वर्षीय पुत्र तेजवीर मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने साथियों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह एक पेड़ पर चढ़ गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा, जिससे उसे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल तेजवीर को एक निजी वाहन से सासनी सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ रेफर कर दिया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS