बटाला में बड़ी वारदात: युवक ने चाची और चचेरे भाई को गोली मारी, बचाने आए दोस्त का भी कत्ल; फिर की आत्महत्या

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

बटाला के गांव मंडी कराल में एक ही परिवार के चार लोगों की माैत के बाद मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Three murder in property dispute accused suicide

बटाला में एक युवक ने जमीन विवाद में तीन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद गांव में दहशत का माहाैल बन गया।

वारदात पुलिस जिला बटाला के अधीन आते थाना सेखवा के गांव मंडी कराल में मंगलवार देर रात हुई। मनजीत सिंह ने अपनी चाची हरदीप कौर, चचेरे भाई हर अमृत सिंह और दोस्त परगट सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर करने के बाद आरोपी युवक ने रसोई घर में जाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मंगलवार रात करीब 1:30 बजे चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर कर्मबीर सिंह के अनुसार चारों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। मारा गया चचेरा भाई हर अमृतकेवल 12 साल का था।

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई