CM Yogi Aligarh Visit Live: आज अलीगढ़ में सीएम योगी, किसको फटकारा और जनता को क्या दिया, पल-पल की अपडेट

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

CM Yogi Adityanath Aligarh Visit: यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आज अलीगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। 393 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ उनके दौरे की पल-पल की अपडेट यहां देखें…

CM Yogi Adityanath Aligarh Visit Live Update
11:39 AM, 22-JUN-2026

विचार-परिवार व प्रबुद्ध वर्ग संग अलग बैठकें

सर्किट हाउस में विचार परिवार व प्रबुद्ध वर्ग संग अलग बैठक रखी गई हैं। इसमें प्रमुख उद्यमी, चिकित्सक, व्यापारी, वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी शामिल रखे गए हैं। इनके साथ बैठकों में मुख्यमंत्री स्थानीय फीडबैक पर चर्चा करेंगे।

11:27 AM, 22-JUN-2026

नौ स्थानों पर योगी का अभिवादन करेंगे 230 पदाधिकारी-कार्यकर्ता

योगी जिले के दौरे पर आएं और कार्यकर्ता-पदाधिकारियों की मुलाकात कराई जाए। दिन भर माथापच्ची के बाद देर शाम संगठन व प्रशासन के बीच सहमति बनी कि नौ स्थानों पर सीएम के अभिवादन के लिए 230 कार्यकर्ता पदाधिकारियों के पास बनाए जाएंगे। वे सीएम से मुलाकात कर सकेंगे।

प्रशासन ने संगठन से पास बनवाने के लिए सूची मांगी। जिला व महानगर ने मिलाकर 325 से ज्यादा की सूची दे दी। उस समय तक प्रशासन ने चार स्थान ऐसे तय कर रखे थे, जहां अभिवादन के लिए 20 से 25 कार्यकर्ता-पदाधिकारी खड़े किए जाएंगे। जिनके पास बन जाएंगे। मगर इतनी लंबी सूची मिलने पर प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। काफी मंथन के बाद प्रशासन ने नौ स्थान तय किए और जिला व महानगर संगठन ने भी सूची घटाकर 230 की कर दी। बाकी जो रह जाएंगे, उनमें वरिष्ठ व प्रमुख जनों को शामिल किया है। उन्हें सर्किट हाउस में रात में व सुबह जाने से पहले होने वाली बैठकों व मुलाकातों में मिलवाया जाएगा।

11:12 AM, 22-JUN-2026

सीएम योगी सबसे पहले पहुंचेंगे राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी

सीएम योगी दोपहर 1:30 से 02:00 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे। यहां कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह उनका स्वागत करेंगे। सीएम यूनिवर्सिटी परिसर का दौरा करेंगे, वहां चल रहे निर्माण कार्य को भी देखेंगे। मुख्यमंत्री यहीं पर दोपहर का भोजन भी करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर परिसर ने तैयारी पूरी कर ली है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पीएम मोदी और सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
11:02 AM, 22-JUN-2026

खैर में विवेक श्री वशिष्ट नजरबंद, सीएम को ज्ञापन सौंपने से रोका

संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के संयोजक विवेक श्री वशिष्ट को नजरबंद किया गया। खैर कोतवाली पुलिस ने उन्हें सुबह 10:00 बजे उनके कार्यालय पर रोका। वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ज्ञापन सौंपने वाले थे। ज्ञापन ट्रामा सेंटर, खाद और यूरिया की समस्याओं से संबंधित था।
10:49 AM, 22-JUN-2026

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 

  • दोपहर 1:00 बजे: सीएम का हेलीकॉप्टर आईटीएम कॉलेज, करसुआ पहुंचेगा।
  • दोपहर 1:30 से 02:00 बजे: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर आगमन। यहां कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री यहीं पर दोपहर का भोजन भी करेंगे।
  • दोपहर 2:10-2:20 बजे: आईटीएम हेलीपैड से एएमयू विश्वविद्यालय हेलीपैड आगमन।
  • दोपहर 2:30 से 03:30 बजे: कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों और नई कार्ययोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक। इसी बैठक में 5150 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव सीएम के सामने रखे जाएंगे।
  • दोपहर 3:40 से 4:25 बजे: जनपदीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की हाई-लेवल समीक्षा बैठक।
  • शाम 4:30 से 5:30 बजे: नुमाइश मैदान पर अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभाओं और नगर निगम के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास। विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • शाम 5:45 बजे: सर्किट हाउस आगमन, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
  • 23 जून की सुबह: मुख्यमंत्री एएमयू हेलीपैड से हाथरस जिले के लिए रवाना होंगे

10:33 AM, 22-JUN-2026

मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में करेंगे रात में विश्राम

अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आज रात सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। अगले दिन 23 जून की सुबह वे एएमयू हेलीपैड से वायु मार्ग द्वारा हाथरस जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

10:29 AM, 22-JUN-2026

दोपहर 1:00 बजे आईटीएम परिसर में उतरेगा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

दोपहर 1:00 बजे करसुआ स्थित आईटीएम परिसर में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। आईटीएम से वे सबसे पहले राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और वहां का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों और नई कार्ययोजनाओं को लेकर हाई-लेवल समीक्षा बैठक करेंगे। कलेक्ट्रेट के बाद वे नुमाइश मैदान पहुंचेंगे, जहां अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभा और नगर निगम के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
10:00 AM, 22-JUN-2026

CM Yogi Aligarh Visit Live: आज अलीगढ़ में सीएम योगी, किसको फटकारा और जनता को क्या दिया, पल-पल की अपडेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर एक बजे अपने दो दिवसीय प्रवास पर अलीगढ़ पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे करीब 18 घंटे अलीगढ़ में रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां शहर और कोल विधानसभा क्षेत्र को 393 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए आसपास के जिलों से भी सुरक्षा बलों को बुलाया गया है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.