
61 की उम्र में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट तीसरी शादी करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की पुष्टि करते हुए कुछ डिटेल्स साझा की हैं। आमिर खान 05 जुलाई, 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचाने वाले हैं। शादी के फंक्शन कहां होंगे? इसे लेकर उन्होंने बात की।

आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ जिंदगी का नया अध्याय करने को लेकर बहुत खुश हैं। हालांकि, यह शादी वह बहुत धूमधाम से नहीं कर रहे, बल्कि बेहद सादगी के साथ करने वाले हैं। गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी एक निजी समारोह होगी। ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ से बात करते हुए आमिर खान ने गौरी से शादी की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि शादी किसी आलीशान समारोह के बजाय बहुत सादगी से होगी।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज
आमिर खान ने कहा कि वे घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। एक्टर के मुताबिक, ‘यह घर पर होने वाली एक बहुत ही साधारण रजिस्टर्ड शादी होगी। इसमें सिर्फ दोनों परिवार और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे। हम दोनों इसे बहुत ही सादा रखना चाहते हैं’।
शादी प्राथमिकता नहीं, लेकिन…
बता दें कि आमिर खान की शादी से जुड़ी यह जानकारी तब सामने आई है, जब कुछ हफ्ते पहले ही एक्टर ने ‘वैरायटी इंडिया’ को अपनी शादी की योजना की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा, ‘शादी की खबर सच है। यह 5 जुलाई को है’। आमिर खान ने यह भी माना कि शादी उनकी पहली प्राथमिकता नहीं थी। उन्होंने बाद में कहा, ‘लेकिन अब हम दोनों को लगता है कि हम अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं’।
शादी की तैयारियों के लिए लिया ब्रेक?
बेहद शादी सादगी से कर रहे हैं, मगर इसके लिए वे तैयारियों में जुट गए हैं। आमिर और गौरी की शादी में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने काम से ब्रेक लिया है, ताकि वे शादी की तैयारियों पर ध्यान दे सकें। शादी के बाद, आमिर के फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स 2’ के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे।
60वें जन्मदिन पर कंफर्म किया था रिलेशन
बता दें कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था। आमिर खान इससे पहले दो शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई और दूसरी शादी किरण राव से हुई। हालांकि, रीना और किरण से आमिर का तलाक हो चुका है। आमिर खान और रीना के दो बच्चे- जुनैद खान और आयरा हैं। वहीं, किरण राव और आमिर खान के बेटे का नाम आजाद है।


