हिम्मत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की CET ग्रुप-डी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि एक ही दिन में 50,146 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 10,646 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन पूरी तरह भरकर अंतिम रूप से सबमिट भी कर दिया है।
चेयरमैन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपना आवेदन खुद भरें और फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचना चाहिए।
हिम्मत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है और हर कदम पर अभ्यर्थियों के साथ खड़ा है। बड़ी संख्या में हो रहे पंजीकरण को उन्होंने युवाओं के उत्साह और भरोसे का प्रतीक बताया।