आम आदमी पार्टी का शिअद के खिलाफ प्रदर्शन, फर्जी वीडियो मामले को लेकर सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

आम आदमी पार्टी फर्जी वी़डियो मामले को लेकर शनिवार को पूरे पंजाब में प्रदर्शन करेगी। आप का यह प्रदर्शन शिअद के खिलाफ होगा।

AAP Protest in Punjab

पंजाब में शनिवार को आम आदमी पार्टी राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। यह प्रदर्शन शिरोमणि अकाली दल और सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ किया जाएगा। पार्टी का आरोप है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की फर्जी वीडियो को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है।

इसी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पूरे राज्य में सड़कों पर उतरेंगे। जानकारी के मुताबिक जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, बठिंडा और मोहाली सहित पंजाब के सभी जिलों में सुबह 10 से 11 बजे के बीच प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होकर विरोध जताएंगे।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई