Rohtak:ऑनलाइन गेम की लत ने बीकॉम छात्र को बनाया हथियारों का डिलीवरी बॉय, विदेशी हैंडलर के इशारे पर करता था काम

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

पूछताछ में आरोपी कृत ने पुलिस को बताया कि उसने ऑनलाइन गेम खेलने की आदत है। इसमें वह काफी पैसा हार गया विदेश में बैठे हैंडलर ने कहा कि उसका सारा कर्ज वह उतार देगा। उसे केवल बताई गई जगह से हथियार उठाकर दूसरी जगह रखकर आना है।
Rohtak:ऑनलाइन गेम की लत ने बीकॉम छात्र को बनाया हथियारों का डिलीवरी बॉय,  विदेशी हैंडलर के इशारे पर करता था काम

महम सीआईए पुलिस ने बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र जनता कॉलोनी निवासी कृत (20) को गिरफ्तार किया है। सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मां का बेटा कृत विदेश में बैठे हैंडलर के इशारे पर हथियार उठाकर एक स्थान से दूसरी जगह रख देता। डेढ़ माह में 20 से ज्यादा हथियार डिलीवर कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से मेड इन चाइना रिवाल्वर सहित दो हथियारों व आठ कारतूस बरामद किए हैं।

मां बोली, उसे नहीं बता बेटा अपराध की दुनिया में शामिल
पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो चौंकाने वाले खुलासे से हैरान हो गई। उसके माता-पिता से पूछताछ की। सरकारी विभाग में नौकरी कर रही मां ने बताया कि उनका बेटा बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ता है। नहीं पता था कि वह हथियार भी सप्लाई करता है।

अधिकारी के अनुसार
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। पिछले साल जून माह तक 66 केस आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर 76 हथियार व 106 कारतूस बरामद किए गए थे। अब 2026 में जब तक 68 एफआईआर दर्ज कर 125 हथियार व 154 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस उन लोगों पर भी कड़ी निगाह रख रही है तो आरोपियों की जमानत लेते हैं। जमानती तो आरोपियों के साथ गिरोह में शामिल तो नहीं हैं। -गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई