प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर स्थित डेरा बल्लां का दौरा किया था, जहां उन्होंने संत समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। इसी क्रम में उन्होंने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखने की घोषणा की थी।

भारत सरकार ने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा, आदमपुर करने संबंधी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले का पंजाब सहित देश-विदेश में बसे गुरु रविदास महाराज जी के करोड़ों अनुयायियों द्वारा व्यापक स्वागत किया जा रहा है।
भाजपा पंजाब कोर कमेटी सदस्य अविनाश चंद्र क्लेर ने प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं, समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को सम्मान देने वाला है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की वाणी और विचारधारा ने समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर स्थित डेरा बल्लां का दौरा किया था, जहां उन्होंने संत समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। इसी क्रम में उन्होंने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखने की घोषणा की थी। इसके अलावा डेरा प्रमुख संत निरंजनदास को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाना भी समाज के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक माना गया।
अब आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही यह घोषणा औपचारिक रूप से लागू हो गई है, जिससे गुरु रविदास समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।