
कृषि विज्ञान केन्द्र, रति का नगला हसायन में बुधवार को प्राकृतिक खेती की कार्यशाला व त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत किसान मेला आयोजित किया गया। मेले में वैज्ञानिकों ने किसानों को तकनीकी खेती की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेसिंह कुशवाह, जिला विकास अधिकारी पी.एन. यादव,उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार शर्मा, वप्रसहायुगप-बीओ ने किया।
सिकन्द्राराऊ विधायक ने कहा कि आजादी के समय देश में खाद्यान्न की कमी थी, अब देश आत्मनिर्भर है व निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने किसानों से खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखने की अपील की। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि पहले जय जवान जय किसान फिर जय जवान जय किसान जय विज्ञान का नारा दिया गया। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय अनुसंधान का नारा दिया है। इसी क्रम में जनपदों में कृषि विज्ञान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिकों के अनुभव का लाभ लेने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं। कृषि विभाग समय-समय पर गोष्ठी मेला आयोजित करता है। किसान वैज्ञानिकों के निर्देशन में तकनीकी विधि से खेती करें। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व किसानों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS