नई दिल्ली, 18 जून। दिल्ली पुलिस नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड द्वारा कश्मीरी गेट स्थित वासुदेव घाट के निकट कार्यालय में नशा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड के अधिकारियों ने छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, उनके स्वास्थ्य और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों तथा नशे से दूर रहने के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या सेवन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
जागरूकता सत्र के अंत में छात्रों ने शपथ ली कि वे स्वयं कभी नशे का सेवन नहीं करेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ आवाज उठाने और ऐसी गतिविधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने कहा कि युवाओं को जागरूक बनाकर ही समाज को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे के खिलाफ अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।