सीएम मान की फर्जी वीडियो मामला: आप का दावा-हमने 1191 एंगल से करवाई जांच, Viral Video में भगवंत मान नहीं

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

आप ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नहीं है। जांच के दौरान वीडियो के कुल 1191 फ्रेम का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में चेहरे, कद और शारीरिक बनावट में स्पष्ट अंतर पाया गया।

Case regarding fake video of CM Bhagwant Mann AAP claims investigation conducted from 1191 angles

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की फर्जी वीडियो मामले में सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री मान की फर्जी वीडियो को पंथ के खिलाफ सबसे बड़ी साजिश बताया है

आप ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नहीं है। जांच के दौरान वीडियो के कुल 1191 फ्रेम का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में चेहरे, कद और शारीरिक बनावट में स्पष्ट अंतर पाया गया। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की लंबाई करीब 5 फुट 10 इंच आंकी गई है, जबकि मान की लंबाई 5 फुट 8 इंच है जिस में दोनों के बीच स्पष्ट अंतर मिला। साइड और बैक प्रोफाइल भी मुख्यमंत्री से मेल नहीं खाती। शरीर की बनावट, कंधों और पोश्चर में भी बड़ा अंतर मिला। दोनों फॉरेंसिक रिपोर्ट में पहचान का मेल नहीं मिला। रिपोर्ट में साफ हुआ कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं है।

पार्टी ने कहा कि पंथ के खिलाफ इस तरह की साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढकर पकड़कर लाया जाएगा। इस गंदी साजिश के पीछे शामिल हर शख्स को कानून के कटघरे में लाने का दावा किया गया है। पंथ विरोधी ताकतों के खिलाफ मान सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई