जब अक्षय ने टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया हेलीकॉप्टर; खिलाड़ी की रईसी पर फराह खान का खुलासा, कहा- ‘पैसे खा गया’

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Akshay Kumar Commute By Helicopter: अभिनेता अक्षय कुमार समय के पाबंद हैं। वे सेट पर सही वक्त पर पहुंचते हैं। हाल ही में फराह खान ने भी उनकी इस मामले में तारीफ की। मगर, साथ ही एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया।
Farah Khan revealed Akshay Kumar used to commute to set by helicopter every day during Tees Maar Khan shoot

अक्षय कुमार इंडस्ट्री के टॉप सितारों में शामिल हैं। वे अपने अभिनय के अलावा फिटनेस और अनुशासन को लेकर भी जाने जाते हैं। हाल ही में फराह खान ने भी उनकी इस बात की तारीफ करी। साथ ही फराह खान ने अक्षय कुमार की रईसी को लेकर भी एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी फिल्म ‘तीस मार खान’ की शूटिंग के वक्त हेलीकॉप्टर से घर जाया करते थे। इस बात पर अक्षय कुमार ने सहमति जताई।

फराह खान ने क्यों कहा- ‘मेरे पैसे खा गया’
वहीं, अक्षय कुमार ने अपने हेलीकॉप्टर से कम्यूट करने के अपने महंगे शौक को लेकर कहा, ‘किसी को क्या दिक्कत है? प्रोड्यूसर मैं खुद था’। इस पर फराह खान ने कहा, ‘मैं भी थी’। फिर मजाकिया अंदाज में बोलीं, ‘मेरे पैसे खा गया’। अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं पैसे खा गया…? सबसे ज्यादा पैसे तूने उसी फिल्म से कमाए हैं’। 

priya singh
Author: priya singh