
खुश रहना एक हुनर है। और, जिसके पास यह खूबी हो, उसे हंसने-मुस्कुराने के लिए बहुत बड़ी वजहें नहीं चाहिए होतीं। छोटी-छोटी खुशियों में वे जिंदगी की बड़ी तस्वीर खींच लेते हैं। फातिमा सना शेख ने अपने हालिया पोस्ट के जरिए शायद यही संदेश देने की कोशिश की है।

फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने कई तस्वीरें साझा की हैं। कुछ में वे यूं ही नेचर के बीच पोज दे रही हैं। किसी में अपने लजीज खाने का स्वाद ले रही हैं तो कुछ उनके फिल्म के सेट की हैं।

फातिमा सना शेख ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, ‘छोटी छोटी खुशियां’। उनकी खुशी साफ नजर भी आ रही है।


फातिमा के आगामी प्रोजेक्ट का नाम अभी तय नहीं है। इसमें वे सिद्धार्थ रॉय कपूर, पवैल गुलाटी और रवि बहल के साथ दिखेंगी।

फातिमा के आगामी प्रोजेक्ट में ‘न्याय’ भी शामिल है। इसमें वे अनीत पड्डा के साथ नजर आएंगी।

फातिमा सना शेख ने पसंदीदा खाने की झलक भी शेयर की है।