आगरा में तीन घंटे तांडव: तोड़फोड़ और पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल, युवक की मौत पर फूटा गुस्सा; बवाल की पूरी कहानी

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

आगरा के फतेहाबाद के पूठपुरा गांव के पास थार की टक्कर से 22 वर्षीय मनीष की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस पर पथराव हुआ, जिसमें इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।

Agra Chaos After Fatal Thar Crash: Villagers Stone Police 11 Personnel Injured

आगरा के फतेहाबाद में फिरोजाबाद मार्ग पर पूठपुरा गांव के पास सोमवार को थार कार की टक्कर से बाइक सवार मनीष (22) की मौत होने पर जमकर बवाल हुआ। कार ने कई और वाहनों को भी चपेट में लिया था। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। कार में तोड़फोड़ की। पहुंचे मत्स्य मंत्री के समझाने पर भी नहीं माने। मंत्री के जाते ही जैसे पुलिस ने उन्हें हटाना चाहा लोगों ने पथराव कर दिया। बिना तैयारी के पहुंचे पुलिसकर्मी इधर-उधर भागे। पथराव में एक इंस्पेक्टर, पांच दरोगा सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई थानों की फोर्स ने आकर मोर्चा संभाला। चार संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

तीन घंटे हुए बवाल 
फतेहाबाद में फिरोजाबाद मार्ग पर थार की टक्कर से युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने 3 घंटे तक बवाल किया। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण भड़क गए और एंबुलेंस से शव को बाहर निकालने के बाद सड़क पर रख दिया। पुलिस से काफी देर तक तीखी नोंकझोक होती रही। आरोप लगाया कि पुलिस ने थार गाड़ी के चालक को भगा दिया है। गाड़ी को भी नहीं पकड़ा गया है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी 500 मीटर दूर पेट्रोल पंप पर खड़ी कर दी गई है। उसे सीज किया जाएगा। मगर कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने वीडियो कॉल पर गाड़ी को दिखाया। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और थार में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

गाड़ी में आग लगाना चाहते थे ग्रामीण 
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं कर सके। ग्रामीण गाड़ी में आग लगाना चाहते थे। पुलिस ने बल प्रयोग करने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। उस समय पुलिसकर्मियों के पास बचने का कोई भी साधन नहीं था। पत्थर लगने पर पुलिसकर्मी सड़क पर भागने लगे। गाड़ियों के साथ सड़क पर तकरीबन आधा किलोमीटर तक दौड़ लगाई। कई कर्मियों को पीछे से पत्थर लगे। 15 मिनट बाद पुलिस फिर से आई। लाठीचार्ज करने के बाद लोगों को वहां से दौड़ा लिया। पथराव में फतेहाबाद इंस्पेक्टर की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में अपर पुलिस आयुक्त भी पहुंच गए।

मृतक मनीष की पांच माह पूर्व हुई थी शादी
पूठपुरा के पास हुई सड़क दुर्घटना में खासपुर, बहादुरपुर, दयालबाग, आगरा निवासी मनीष पुत्र सामलिया की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मनीष की फरवरी माह में फिरोजाबाद के गढी तिवारी से शादी हुई थी। वह कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। दो बड़े भाई राजवीर व गौरव टेंपो चलाते हैं। मृतक का अपनी ससुराल से फतेहाबाद के गांव पिन्नापुरा में बुआ के लड़के दशरथ की लगन टीका में शामिल होने के लिए आया था। तभी दुर्घटना हो गई। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। शादी वाले घर में भी मातम छा गया। वहीं, हादसे में स्कूटर सवार सुभाष पुत्र जवाहर सिह निवासी पूठपुरा, विवेक पुत्र राजकुमार निवासी नगला डरुआ, फिरोजाबाद, कालू पुत्र छोटेलाल निवासी बरना, फतेहाबाद भी घायल हो गए।

नहीं था हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हुए बवाल और पथराव में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि पुलिस टीम दंगा नियंत्रण उपकरणों, हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होती तो घायल होने वालों की संख्या कम हो सकती थी। ग्रामीण शव रखकर हंगामा कर रहे थे। वह जाम खोलने को तैयार भी नहीं थे।

गुस्सा न भांप सके अधिकारी
इसके बावजूद अधिकारी उनका गुस्सा भांप नहीं सके। करीब दो घंटे तक जाम नहीं खुलने पर कई थानों की पुलिस और एसीपी इमरान अहमद मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी अचानक विवाद बढ़ गया और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया।

11 पुलिसकर्मी घायल
पथराव में क्राइम इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकांश पुलिसकर्मियों के सिर में चोटें आई हैं। इसकी वजह रही कि हेलमेट नहीं पहने हुए थे, बॉडी प्रोटेक्टर भी नहीं था। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए लाठियां भी नहीं थी। इस वजह से 15 मिनट तक पथराव होता रहा।

पथराव के बीच फंसे दरोगा धीरेंद्र, वर्दी फटी
युवक की मौत के बाद हुए बवाल के दौरान पथराव में थाना फतेहाबाद में तैनात दरोगा धीरेंद्र भी भीड़ के बीच फंस गए। अचानक शुरू हुए पथराव के दौरान उन्हें चोटें आईं और उनकी वर्दी भी फट गई।

साढ़े तीन घंटे तक ठप रहा फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर करीब साढ़े तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम और हंगामे के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान राहगीरों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वैकल्पिक मार्गों से वाहनों किए डायवर्ट
फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर जाम लगने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए वैकल्पिक मार्गों से वाहनों का डायवर्ट कर दिया। पुलिस ने उजावली गांव के पास सर्विस रोड के जरिए वाहनों को निकाला। इसके अलावा कस्बे के भोलपुरा रोड से भी यातायात को मोड़कर गंतव्य की ओर भेजा गया। पुलिसकर्मी लगातार मार्गों पर तैनात रहे और लोगों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देते रहे। डायवर्जन व्यवस्था के चलते लंबे समय तक जाम में फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा सका।

घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात
युवक की मौत के बाद हुए बवाल के बाद तनाव को देखते हुए फतेहाबाद फिरोज़ाबाद मार्ग पर पूठपुरा गांव के पास पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस तैनात की गई है।

पथराव में ये पुलिस कर्मी हुए घायल
क्राइम इंस्पेक्टर फतेहाबाद पुरुषोत्तम पाल, चौकी इंचार्ज लुहारी देवेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक थाना फतेहाबाद अखिलेश, धीरेन्द्र यादव, आकाश कुमार, अनुज कुमार, महिला सिपाही वर्षा, अनुराधा, उप निरीक्षक केशव दयाल थाना बसई अरेला, सिपाही मयंक, सिपाही पीयूष घायल हुए है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.