Rohtak: सीएम सैनी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बोले- जानहानि की भरपाई नामुमकिन, 5 लाख मुआवजे का किया ऐलान

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डी पार्क अग्निकांड में हुए नकुसान, खासकर जानहानि की भरपाई नामुमकिन है। लेकिन दुकानों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी
CM Saini visits the family of the Rohtak D-Park fire victims; announces compensation of up to ₹5 lakh
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार सुबह 10:20 बजे रोहतक के डीपार्क पहुंचे। यहां अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्हें सीएम राहत कोष से 50 हजार से पांच लाख रुपये तक मुआवजा देने की घोषणा की। इसके बाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले सौरभ, कपिल व अमन के घर पहुंचे व परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

50 हजार से 50 लाख तक दिया जाएगा मुआवजा- सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम राहत कोष से जल्द राहत जारी की जाएगी। यूएलबी विभाग इस सारे मामले की रिपार्ट बना कर देगा। इसमें नुकसान का ब्यौरा भी होगा। सरकार इस नुकसान की भरपाई का प्रयास करेगी। सीएम ने कहा कि दुकानदारों को पांच-पांच लाख, जूस की दुकान वालों को दो-दो लाख, रहेड़ी फड़ी वालों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद सीएम करीब 11:35 पर हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान डीपार्क इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाकचोबंद रही।

priya singh
Author: priya singh