Haryana: हांसी के चानौत में पेयजल संकट, 25 दिन के धरने के बाद आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे ग्रामीण

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते कहा कि एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल और खाद के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति के मुद्दे पर भी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया।
Drinking water crisis in Chanaut; villagers to begin a fast-unto-death today following a 25-day sit-in protestहांसी के गांव चानौत में पेयजल समस्या के विरोध में 25 दिन से धरना दे रहे ग्रामीणों ने मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठने का एलान किया है। ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए सोमवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा धरनास्थल पर पहुंचे। हुड्डा ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार समाधान नहीं करती है तो इस मुद्दे को विधानसभा और लोकसभा में उठाया जाएगा।

सरकार का दोहरा रवैया
दीपेंद्र ने रोहतक में इनेलो विधायक करण चौटाला और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विवाद पर प्रतिक्रिया देते कहा कि यहां सरकार का रवैया दोहरा दिखाई देता है। एसआईआर को लेकर कहा कि कांग्रेस पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ होने पर विरोध करेगी। विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा, विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़, तेलूराम जांगड़ा, पूर्व चेयरमैन सुमन शर्मा मौजूद रहे। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई