फतेहाबाद के भूना में दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर लीक होने से जोरदार धमाका, चाय बनाते समय झुलसे बाप-बेटी

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

भूना में अलसुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है। रसोई गैस सिलेंडर लीक होने के कारण हुए जोरदार धमाके और आगजनी में पिता-बेटी बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Massive explosion caused by gas cylinder leak in Bhuna of Fatehabad father and daughter scalded

शहर के कंबोज मोहल्ला में गैस सिलिंडर लीकेज होने से धमाका हो गया। जिससे आग लग गई। आग लगने से बाप-बेटी झुलस गए। वहीं, घर में रखा सारा सामान भी जल गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कंबोज मोहल्ला में कालाराम कंबोज अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह जमीन को ठेके पर लेकर बुआई करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे खेत में जाने के लिए उठे थे।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई