जॉकी शोरूम मैनेजर सूरज हत्याकांड: हांसी पुलिस ने दो आरोपी नरवाना से किए गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया जाएगा

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

30 मई की रात करीब पौने नौ बजे हिसार रोड पर स्थित एनएच 10 मॉल के जॉकी शोरूम के मैनेजर हिसार के मॉडल टाउन निवासी सूरज जैन की साहिल बामल ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर सरेआम चाकू से वार करके हत्या कर दी थी।
जॉकी शोरूम मैनेजर सूरज हत्याकांड:हांसी पुलिस ने दो आरोपी नरवाना से किए  गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया जाएगा - Surajmurder Case: Hansi Police Have  Arrested Two Accused ...

सूरज हत्याकांड मामले में एसटीएफ हिसार के टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अनूप, सीआईए व थाना सदर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को काबू किया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ गोचु व रवि उर्फ गोलू के रूप में हुई है। आरोपियों को आज मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

यह था मामला
बता दें कि 30 मई की रात करीब पौने नौ बजे हिसार रोड पर स्थित एनएच 10 मॉल के जॉकी शोरूम के मैनेजर हिसार के मॉडल टाउन निवासी सूरज जैन की साहिल बामल ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर सरेआम चाकू से वार करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता दीपक जैन की शिकायत पर नामजद साहिल सहित चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार साहिल की पूर्व प्रेमिका सूरज के संपर्क में थी। इसके चलते साहिल ने उसकी हत्या की थी।

मामले में आरोपी युवती सहित कई लोगों से पूछताछ की गई है। काफी मशक्कत के बाद आरोपी काबू आए हैं। मुख्य आरोपी साहिल बामल पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित है। सीआईए व थाना सदर हांसी की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहे हैं।- विनोद कुमार, एसपी। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई