आरोपियों की इस कोशिश में कांस्टेबल सुनील कुमार को गाड़ी की टक्कर लगी। जिससे उसके हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सुनील को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चिकित्सक के अनुसार हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की हालत स्थिर है। उनके हाथ में फ्रैक्चर है और सिर पर गहरी चोट आई है। उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर डीएसपी क्राइम अनुप कुमार जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और घायल सुनील से बात की। डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने कहा कि कानून को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में जूई कलां पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरेापियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

संदीप के स्वजनों ने दावा किया है कि अस्पताल में उपचार के दौरान संदीप ने हमलावरों के नाम बताए थे। उन्होंने उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें वह एक युवती का नाम लेते हुए उसके भाई पर हमला करने का आरोप लगा रहा है।
Youth stabbed to death in Sirsa; dispute over talking to a girl turns deadly

एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद युवक की जान पर भारी पड़ गया। वार्ड 29 के संजय कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार की चाकू से हमले के बाद मौत हो गई। मामले में परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। संदीप क्रोकरी की दुकान पर काम करता था और परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों के अनुसार सोमवार रात उसे फोन कर बुलाया गया था। इसके बाद वह घर से निकला, लेकिन कुछ देर बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच
सिटी थाना पुलिस से एसएचओ बलराज सिंह ने बताया प्रारंभिक जांच में युवकों के बीच विवाद की बात सामने आई है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मोबाइल चैट, वीडियो तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई