Haryana: जुआरियों ने सीआईए पर किया हमला, रेड मारने आई थी टीम, एक पुलिसकर्मी घायल

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

भिवानी में सीआईए टीम पर मंगलवार को हमला हो गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
Gamblers attacked the CIA team in Bhiwani
कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने कमरे में सट्टा खाईवाली करने वालों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार देर रात की है। बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जूई कलां पुलिस थाने में इस संबंध में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। अस्पताल में दाखिल सुनील का हालचाल जानने डीएसपी अनुप भी पहुंचे और वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई