अनुराग रस्तोगी के बाद मुख्य सचिव पद की दौड़ में जिन अधिकारियों के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं, उनमें वरिष्ठ 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल, इसी बैच की सुमिता मिश्रा और 1992 बैच के आईएएस अरुण कुमार गुप्ता का नाम शामिल हैं।

हरियाणा में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का सेवा विस्तार 30 जून को समाप्त होने जा रहा है।
स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्हें दोबारा से सेवाविस्तार मिलने की संभावना कम बताई जा रही है। ऐसे में राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पद पर नई नियुक्ति को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है।