मोटे हो रहे पंजाबी: गबरूओं की धरती पर खराब हो रही खान-पान की आदतें, बदलता लाइफस्टाइल भी बड़ा कारण

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने ईट राइट मूवमेंट शुरू किया है ताकि लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही केंद्र सरकार फिट इंडिया मूवमेंट के जरिये शारीरिक गतिविधियों और योग को बढ़ावा दे रही है।

Punjabis Getting Heavier Dietary Habits Deteriorating in Land of Robust Young Men

सूबे में पहले से मोटे लोगों का प्रतिशत बढ़ा है। खराब खानपान और बदलती जीवनशैली इसके मुख्य कारण हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार सूबे में पहले से यह समस्या बढ़ गई है क्योंकि वर्ष 2019-21 की पिछली रिपोर्ट में 40.8 फीसदी महिलाएं और 32.3 फीसदी पुरुषों में मोटापे की समस्या सामने आई थी। गांवों के मुकाबले शहरों में समस्या अधिक है क्योंकि गांवों में जहां 42.8 महिलाएं मोटापे का शिकार हैं, वहीं शहरों में इनका प्रतिशत 47.7 है।

अगर पुरुषों की बात करें तो गांवों में 36.3 प्रतिशत पुरुष मोटापे का शिकार हैं, जबकि शहरों में 39.1 प्रतिशत पुरुषों में मोटापे की समस्या सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन मोटापे को बढ़ा रहा है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने ईट राइट मूवमेंट शुरू किया है ताकि लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही केंद्र सरकार फिट इंडिया मूवमेंट के जरिये शारीरिक गतिविधियों और योग को बढ़ावा दे रही है। जिन पुरुषों और महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 25 या उससे अधिक होता है उन्हें अधिक वजन या मोटा माना जाता है।

हरियाणा में 37% महिलाएं व 33.9 पुरुष मोटापे का शिकार

हरियाणा में भी मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 37.3 % महिलाएं और 33.9 % पुरुष मोटापे का शिकार है। कुछ साल में यह समस्या और बढ़ गई है क्योंकि वर्ष 2019-21 की स्टडी में 33.1 महिलाओं और 28.3 पुरुषों में यह समस्या सामने आई थी।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई