Haryana: कांग्रेस से निलंबित विधायक रेनू बाला के पति आज थामेंगे BJP का दामन, साढौरा विधानसभा में हलचल बढ़ी

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

रेनू बाला बलवंत सिंह को लगातार दो बार हराकर विधायक बनी हैं। ऐसे में अभी से अगले विधानसभा चुनावों में टिकट को लेकर कयास लगने लगे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री सरस्वतीनगर में पशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
Haryana Husband of suspended Congress MLA Renu Bala will join BJP today, stir increases in Sadhaura Assembly

कांग्रेस से निलंबित एवं सांसद सैलजा समर्थक साढौरा विधायक रेनू बाला के पति इंजीनियर ऋषिपाल भाजपा का दामन थामेंगे। शुक्रवार को औपचारिक व आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। ऋषिपाल मुख्यमंत्री नायाब सैनी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसे लेकर ऋषिपाल की ओर से व्यासपुर के ऐश्वर्य पैलेस में जनसभा रखी है।

वहीं सरकारी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति भी बढ़ गई है। पार्टी से निलंबन के बाद से वे तमाम सरकारी कार्यक्रमों में बतौर अतिथि पहुंची। राज्यसभा चुनाव के बाद हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उपस्थिति रहीं। वहीं, 29 मई को कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में अन्य भाजपा नेताओं से भी पहले विधायक पहुंच गई थीं।

ऐसे में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऋषिपाल ने रेनू बाला के भाजपा में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि रेनू बाला को केवल निलंबित किया गया है, पार्टी से निष्कासित नहीं किया है। वे कांग्रेस के अधिकारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। विधायक कांग्रेस पार्टी की ही रहेंगी।
बता दें कि रेनूबाला की जिला परिषद के चुनाव में निर्दलीय लड़ी थीं। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गईं, जिसके बाद उन्हें जिला परिषद का अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान कुमारी सैलजा के समर्थन में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई