Haryana: मां से कहासुनी होने पर घर से निकली किशोरी, दोस्त ने किया दुष्कर्म; केस दर्ज

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

किला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी समीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Misdeed with minor girl in Panipat at Haryana

पानीपत किला थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। किशोरी अपनी मां से कहासुनी होने के बाद घर से निकली थी। परिजनों ने उसे आरोपी युवक की बहन के घर से खोजा। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी करीब 17 साल की बेटी है। छह माह पहले उसकी पहचान समीर नाम के युवक से हुई थी। वे स्कूल आते-जाते एक-दूसरे से मिले थे और फोन पर बात करते थे। चार दिन पहले बेटी की मां से कहासुनी हुई। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। परिजनों ने तलाश की तो वह समीर की बहन के घर पर मिली। पूछताछ में किशोरी ने समीर पर गलत काम करने का आरोप लगाया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
किला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी समीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई