Haryana: झज्जर में सैर पर निकले मर्चेंट नेवी के जवान का खेतों में मिला शव, एक हफ्ते बाद जाना था ड्यूटी पर

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

विवेक रोजाना की तरह घर से सुबह की सैर के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में उसका शव खेतों में मिला।
Body of Merchant Navy Personnel, Who Had Gone for a Walk in Jhajjar, Found in Fields

झज्जर के कोयलपुर गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब सैर पर निकले मर्चेंट नेवी के एक 21 वर्षीय जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान कोयलपुर निवासी विवेक के रूप में हुई है। शव पूरी तरह से नीला पड़ा हुआ था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

परिवार का इकलौता चिराग था विवेक
विवेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दो साल पहले ही उसने मर्चेंट नेवी ज्वाइन की थी और वह शिप के लबरा (Labra) विभाग में तैनात था। बताया जा रहा है कि विवेक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और अपने इलाज के लिए ही छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उसे एक सप्ताह बाद वापस अपनी ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है।

मौत के कारणों पर सस्पेंस, पोस्टमार्टम से उठेगा पर्दा
मिली जानकारी के अनुसार, विवेक रोजाना की तरह घर से सुबह की सैर के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में उसका शव खेतों में मिला। शरीर का रंग नीला पड़ने के कारण मौत की वजह को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जांच अधिकारी का बयान: “सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में शरीर नीला पाया गया है। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई