शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन की टीम को दी थी। टीम ने ट्रैप लगाकर पशु अस्पताल से ही रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल टीम आरोपी पशु चिकित्सक को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो पानीपत कार्यालय में पहुंची है।

पानीपत के बडौली गांव के पशु अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सक को एंटी करप्शन की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी डॉ पशुओं का लोन पास कराने के लिए साढ़े सात हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन की टीम को दी थी। टीम ने ट्रैप लगाकर पशु अस्पताल से ही रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल टीम आरोपी पशु चिकित्सक को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो पानीपत कार्यालय में पहुंची है। जहां पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।