UP: प्रेमी का कत्ल, ग्राइंडर से किए टुकड़े, फिर जंगल में जलाए अंग, किरन ने इसलिए मारा; विजय हत्याकांड की कहानी

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

यूपी के फतेहपुर जिले में एक महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद घर में ही शव के ग्राइंडर से टुकड़े कर दिए। इसके बाद टुकड़ों को बोरे में भरकर कानपुर के जंगल में पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन की मदद से आरोपियों को

TRUE STORY (@TrueStoryUP) / Posts / X

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने फिल्मी पटकथा को भी मात दे दी। पुलिस ने एक खूनी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक 20 वर्षीय युवक की प्रेम-प्रसंग के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद, आरोपी दंपती ने बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन उनके अपने ही डिजिटल फुटप्रिंट ने उनके गुनाह को उजागर कर दिया।

प्रेम-प्रसंग और निर्मम हत्या
घटना फतेहपुर जिले के बकेवर की बताई जा रही है, जहां से 20 वर्षीय युवक विजय निषाद लापता हो गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि विजय का एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम-प्रसंग के चलते, महिला के पति और उसने मिलकर विजय की निर्मम हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर विजय के शव के टुकड़े कर कानपुर के जंगल में जला दिए, ताकि किसी भी तरह के सबूत न मिलें।

दृश्यम’ की तर्ज पर रची गई साजिश
हत्यारों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया, वह सीधे तौर पर चर्चित फिल्म ‘दृश्यम’ की कहानी से प्रेरित था। फिल्म में भी हत्या के बाद सबूत मिटाने और शव को गायब करने की कोशिशें दिखाई गई थीं। आरोपियों ने भी उसी तर्ज पर एक सुनियोजित योजना बनाई थी, ताकि वे पुलिस की पकड़ से बच सकें। उन्होंने सबूत मिटाने के लिए हर संभव प्रयास किया।
मोबाइल ने खोला राज
शातिर पति-पत्नी अपनी चालाकी से पुलिस को धोखा देने में लगभग सफल हो ही जाते, लेकिन उनके अपने मोबाइल फोन ने ही उनका खेल बिगाड़ दिया।  पुलिस ने कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के सामने आरोपियों के सारे गुनाह खुल गए।
यह था पूरा मामला
सिर्फ एक बार ही विजय और किरन की नजरें मिली थीं। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। पति के गुजरात में होने पर दोनों आठ माह तक खूब मिले। साथ जीने मरने की कसमें खाई और अलग दुनिया बसाने की भी सोचने लगे।

इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई पत्नी की फोटो पति के पास पहुंच गई। इस पर पति घर आया और पत्नी को जमकर खरीखोटी सुनाई। इस तकरार के बाद पत्नी का प्रेम पति पर उमड़ पड़ा और उसने प्रेमी विजय को घर बुलाया। यहां पति के साथ मिलकर उसे ग्राइंडर मशीन से काट डाला। इसके बाद शव के टुकड़ों को बोरे में भरकर पेट्रोल डालकर जंगल में आग लगा दी।

घर से हमीरपुर जाने के लिए निकला था विजय
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि बकेवर थाना इलाके के टिकरा गांव निवासी विजय निषाद (20) पुत्र इंद्रपाल आठ मई को घर से हमीरपुर जाने की बात कहकर निकला था।

इसके बाद से वह लापता हो गया। 10 मई को परिजन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच में हमीरपुर जिले के कुरारा थाना इलाके के मनकी गांव निवासी कामता निषाद और पत्नी किरन पर संदेह हुआ।
आठ माह से था किरन और विजय का प्रेम-प्रसंग
पूछताछ में सामने आया कि किरन और विजय के बीच करीब आठ माह से प्रेम-प्रसंग था। पति को जानकारी होने पर वह गुजरात से नौकरी छोड़कर गांव लौट आया। पति-पत्नी के बीच प्रेम-प्रसंग की बात पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर विजय की हत्या की साजिश रची।

गर्मी अधिक होने के कारण अकड़ गए हाथ-पैर
पुलिस के अनुसार आठ मई को किरन ने फोन कर विजय को घर बुलाया। यहां पहले से मौजूद पति कामता ने लकड़ी की चौखट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को घर में छिपाकर रखा गया। देर रात शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरा गया लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण हाथ-पैर अकड़ गए। इसके बाद दंपती बाजार से ग्राइंडर मशीन खरीदकर लाए और हाथ-पैर घर में ही काटे।

शव को कानपुर क्षेत्र के रेडना थाना क्षेत्र के तहरापुर गुरैया जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। आरोपियों ने विजय का मोबाइल, पैनकार्ड, एटीएम कार्ड, जूते और चश्मा भी नष्ट कर खेतों में छिपा दिया था। पुलिस ने कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

हत्यारोपी दंपती की निशानदेही पर ये चीजें बरामद
दोनों की निशानदेही पर शव के अवशेष, घटना में प्रयुक्त बाइक, मोवाइल, ग्राइंडर मशीन और लकड़ी की चौखट बरामद की है।

फोन काटने पर पुलिस को हुआ शक
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने विजय का फोन ट्रेस किया जिसकी लोकेशन बार-बार बदल रही थी। कॉल डिटेल में किरन और विजय के बीच कई बार बातचीत सामने आई। जब पुलिस ने किरन को फोन किया तो वह घबरा गई और कॉल काट दिया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर दंपती को गिरफ्तार कर लिया।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई