तस्वीरें: लोहे के गेट में फंस गईं लाशें, कार के अंदर खून ही खून; तीन की मौत का मंजर देख पुलिस भी कांप गई

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से घुस गई, जिससे महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Speeding Car Collides With Container On Agra Lucknow Expressway three Dead

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार कंटेनर में पूरी तरह फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने करीब आधे घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक राजस्थान के चूरू निवासी सोहेब पुत्र सलीम कार चला रहा था। कार में सवार सभी लोग बिहार से राजस्थान लौट रहे थे। कार में परमिला (31), पूजा कुमारी (32), राजू (35), अयांश (6) सहित कुल आठ लोग सवार थे। रविवार रात जैसे ही करीब दो बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 36.700 पर पहुंचते ही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कंटेनर के पिछले हिस्से में पूरी तरह घुस गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक करीब 50 मीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। घटना की जानकारी होने पर चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्र और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कराया।

कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी। हादसे में परमिला,राजू,कार चालक सोहेब ,पूजा कुमारी, अयाश  गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें सीएचसी फतेहाबाद से प्राथमिकी उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद  विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है जबकि पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस फरार कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।

घायलों के नाम
1.    परमिला कुमारी पत्नी राजू उम्र करीब 31 वर्ष
2.    राजू पुत्र रुपचन्द्र उम्र करीब 35 वर्ष
3.    सोहेब पुत्र मौ0 सलीम उम्र करीब 30 वर्ष (ड्राइवर) निवासीगण चुरू राजस्थान
4.    पूजा कुमारी पत्नी सुनील कुमार उम्र करीब 32 वर्ष
5.    अयांश पुत्र सुनील कुमार उम्र करीब 06 वर्ष निवासीगण भरखो थाना अमरपोर जिला बका बिहार

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA