हरियाणा में शुरू होगी नई ग्रीन ट्रेन तकनीक: जींद-सोनीपत ट्रैक पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हाइड्रोजन ट्रेन अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। ट्रेन हाइड्रोजन गैस से चलेगी, जिससे डीजल की खपत कम होगी। ट्रेन का संचालन फिलहाल केवल जींद-सोनीपत सेक्शन पर ही किया जाएगा।
Indian Railways approved operation 10 coach hydrogen train on Jind Sonipat section in Haryana
भारतीय रेलवे ने हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर 10 डिब्बों वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड ने यह अनुमति कई तकनीकी और सुरक्षा शर्तों के साथ जारी की है। यह ट्रेन अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

रेलवे ने यह भी कहा है कि हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशन और ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनकी क्षमता प्रमाणित की जाएगी। शुरुआती तीन महीनों तक ट्रेन के साथ प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ भी मौजूद रहेगा ताकि रास्ते में आने वाली किसी तकनीकी समस्या को तुरंत ठीक किया जा सके।

रेलवे बोर्ड ने सुरक्षा को लेकर कई अतिरिक्त निर्देश दिए हैं। इनमें हाइड्रोजन प्लांट की 24 घंटे निगरानी, सेंसर की नियमित सफाई, जरूरी स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और पूरी परिसर की सुरक्षा शामिल है। रेलवे ने भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन के वैकल्पिक स्रोत तलाशने के निर्देश भी दिए हैं।

सीएम ने जताया आभार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश की पहली हाईड्रोजन डेमू ट्रेन हरियाणा को देने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में हरियाणा नए आयाम लिखेगा। भविष्य की परियोजनाओं को देखते हुए ये हाइड्रोजन डेमू ट्रेन मील का पत्थर साबित होगी।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई